चोरी के दो मामलों में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

4
Narwana Police

घर से सामान चोरी और ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी करने वाले आरोपियों को भेजा जेल

नरवाना : थाना सदर नरवाना पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने तकनीकी जांच और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को काबू किया। थाना सदर नरवाना प्रभारी उपनिरीक्षक कमल सिंह ने बताया कि गांव धरौदी निवासी मीना ने शिकायत दी थी कि उसके देवर संदीप उर्फ दिपु ने घर से 120 फुट क्रैशर तार, 20 कट्टे सीमेंट तथा अन्य जरूरी सामान चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 305 व 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 6 मई 2026 को आरोपी संदीप उर्फ दिपु को गिरफ्तार कर लिया गया।
एक अन्य मामले में गांव बेलरखा निवासी दीपक ने शिकायत दी कि उसकी सोने-चांदी की दुकान का शटर और सेंटर लॉक तोड़कर अज्ञात युवक करीब 1500 ग्राम पुरानी चांदी, चांदी के आभूषण, लगभग 10 ग्राम सोने के आभूषण तथा अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी अंकुश निवासी बेलरखा को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी अंकुश को अदालत में पेश कर जिला जेल भेज दिया है, जबकि दूसरे मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Loading