मोटरसाइकिल चोरी मामले में एवीटी स्टाफ को बड़ी सफलता, तीन आरोपी गिरफ्तार

100
Motorcycle Theft

चोरी की दो बाइक बरामद, अस्पताल परिसर से हुई थी मोटरसाइकिल चोरी

जींद : एवीटी स्टाफ जींद ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जीत, आकाश निवासी सांपला (रोहतक) तथा प्रदीप निवासी पड़ाना के रूप में हुई है। एवीटी स्टाफ जींद के इंचार्ज उपनिरीक्षक यशवीर सिंह ने बताया कि गांव लोहचब निवासी प्रवीन ने थाना सिविल लाइन जींद में शिकायत दी थी कि उसका भाई किसी काम से नागरिक अस्पताल जींद गया था। उसने अपनी मोटरसाइकिल इमरजेंसी बिल्डिंग के सामने खड़ी की थी, लेकिन कुछ समय बाद लौटने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब मिली। शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन में धारा 303 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच एवीटी स्टाफ जींद को सौंपी गई। पुलिस ने तकनीकी जांच और साक्ष्यों के आधार पर 6 मई 2026 को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की दो मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Loading