संस्था ने श्रमिकों को बांटी स्टील की बोतलें
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : जेसीआई सफीदों दा ग्रेट द्वारा सतत शिपिंग परियोजना के अंतर्गत श्रमिकों को स्टील की बोतलों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष पूनम सिंगला मित्तल ने की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मजदूरों को स्टील की बोतलें वितरित कर उन्हें प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मौजूद श्रमिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए स्टील की बोतलों का उपयोग करने का संकल्प लिया। अपने संबोधन में पूनम सिंगला मित्तल ने कहा कि आज के समय में प्लास्टिक प्रदूषण एक गंभीर समस्या बन चुका है, जो न केवल पर्यावरण बल्कि मानव स्वास्थ्य के लिए भी खतरा है।
उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा प्लास्टिक के स्थान पर स्टील की बोतलों के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। यह एक छोटा लेकिन प्रभावशाली कदम है, जो आने वाले समय में बड़े बदलाव की दिशा तय कर सकता है। उन्होंने श्रमिकों से अपील की कि वे रोजमर्रा के जीवन में प्लास्टिक की बोतलों का उपयोग छोड़कर स्टील की बोतलों को अपनाएं। इससे न केवल प्लास्टिक कचरे में कमी आएगी, बल्कि एक स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण का निर्माण भी संभव होगा। उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट अभी प्रारंभिक चरण में है, लेकिन भविष्य में इसे और व्यापक स्तर पर लागू किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा प्लास्टिक के स्थान पर स्टील की बोतलों के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। यह एक छोटा लेकिन प्रभावशाली कदम है, जो आने वाले समय में बड़े बदलाव की दिशा तय कर सकता है। उन्होंने श्रमिकों से अपील की कि वे रोजमर्रा के जीवन में प्लास्टिक की बोतलों का उपयोग छोड़कर स्टील की बोतलों को अपनाएं। इससे न केवल प्लास्टिक कचरे में कमी आएगी, बल्कि एक स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण का निर्माण भी संभव होगा। उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट अभी प्रारंभिक चरण में है, लेकिन भविष्य में इसे और व्यापक स्तर पर लागू किया जाएगा। ![]()











