मेडिकल स्टोर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीली दवाओं के साथ युवक गिरफ्तार

8
Cough Syrup Seized

हरियाणा के नूंह जिले में पुलिस ने नशीली दवाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल और कफ सिरप बरामद किए। मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को दुकान से करीब 2.28 लाख रुपये की नकदी भी मिली है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को इलाके में अवैध रूप से नशीली दवाओं की बिक्री की सूचना मिल रही थी। इसके बाद पुलिस टीम ने स्थानीय सरपंच की मौजूदगी में दुकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान संदिग्ध दवाइयां और नकदी बरामद हुई। अधिकारियों का कहना है कि बरामद दवाओं के दस्तावेज और लाइसेंस रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक कुछ दवाइयों का इस्तेमाल नशे के रूप में किए जाने की आशंका है। इसी को ध्यान में रखते हुए पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नशीली दवाओं की सप्लाई कहां से हो रही थी और किन लोगों तक पहुंचाई जा रही थी।

कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि युवाओं में बढ़ते नशे को रोकने के लिए इस तरह की सख्ती जरूरी है। पुलिस ने साफ किया है कि अवैध नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

फिलहाल बरामद दवाओं को जांच के लिए भेजा गया है और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है।

Loading