दहेज को लेकर महिला से मारपीट का आरोप

3

पति समेत ससुराल पक्ष पर केस दर्ज

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : सफीदों पुलिस ने एक विवाहिता की शिकायत पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। पीड़िता दविंदर कौर ने शिकायत में कमलजीत (पति), अंग्रेज (ससुर) और जोगिंदर कौर (सास) को नामजद किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि विवाह के बाद से ही उसे दहेज को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि ससुराल पक्ष द्वारा बार-बार दहेज की मांग की जाती थी और मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। महिला ने बताया कि उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया गया और कई बार जान से मारने की धमकी भी दी गई। शिकायतकर्ता ने यह भी गंभीर आरोप लगाया कि उसे जबरदस्ती नशीला पदार्थ खिलाने का प्रयास किया गया, जिससे उसकी जान को खतरा उत्पन्न हो गया। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Loading