सफीदों, (एस• के• मित्तल) : श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के तत्वावधान में महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे साप्ताहिक सेवा प्रकल्प के अंतर्गत नगर के जेसीज भवन में भव्य कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस आयोजन में शहरभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रस्तुत किए गए भजन-कीर्तन ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
गीतों की धून पर श्रद्धालु जमकर झूमे। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से दही-भल्ले और जलजीरे का भंडारा भी आयोजित किया गया। भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्वामी ज्ञानानंद महाराज के जीवन और उनके द्वारा दिए गए संदेशों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी जी का जीवन धर्म, संस्कार, गीता ज्ञान और मानव सेवा की अद्भुत मिसाल है। उनके विचारों और सान्निध्य ने लाखों लोगों के जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान की है। उन्होंने समाज को सत्य, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी, जो आज भी प्रासंगिक है। वक्ताओं ने यह भी कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन न केवल आध्यात्मिक उन्नति के लिए आवश्यक हैं, बल्कि समाज में आपसी प्रेम, सहयोग और भाईचारे को भी मजबूत करते हैं।
गीतों की धून पर श्रद्धालु जमकर झूमे। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से दही-भल्ले और जलजीरे का भंडारा भी आयोजित किया गया। भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्वामी ज्ञानानंद महाराज के जीवन और उनके द्वारा दिए गए संदेशों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी जी का जीवन धर्म, संस्कार, गीता ज्ञान और मानव सेवा की अद्भुत मिसाल है। उनके विचारों और सान्निध्य ने लाखों लोगों के जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान की है। उन्होंने समाज को सत्य, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी, जो आज भी प्रासंगिक है। वक्ताओं ने यह भी कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन न केवल आध्यात्मिक उन्नति के लिए आवश्यक हैं, बल्कि समाज में आपसी प्रेम, सहयोग और भाईचारे को भी मजबूत करते हैं। ![]()











