रूबी सिंगला बनीं महिला अग्रवाल वैश्य समाज की जिला संगठन मंत्री

13
Mahila Agrawal Vaishya Samaj
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाली समाजसेवी रूबी सिंगला को महिला अग्रवाल वैश्य समाज का जिला संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से अग्रवाल समाज में खुशी की लहर है और उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। यह नियुक्ति प्रदेशाध्यक्ष सुशीला सर्राफ के साथ विचार-विमर्श के बाद जिलाध्यक्ष सरोज गोयल द्वारा की गई है। वैश्य समाज के प्रबुद्ध लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में महिला अग्रवाल वैश्य समाज और अधिक मजबूत होगा और समाजहित के कार्यों को नई दिशा मिलेगी। जिलाध्यक्ष सरोज गोयल ने कहा कि रूबी सिंगला की सक्रियता, समाजसेवा के प्रति समर्पण और महिलाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने रूबी सिंगला से कहा कि वे अपने पद पर रहते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा और वैश्य समाज को मजबूत करने की दिशा में कार्य करें। नवनियुक्त जिला संगठन मंत्री रूबी सिंगला ने इस अवसर पर संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगी। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य समाज की महिलाओं को सशक्त बनाना, युवाओं को जोड़ना और जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए वे जमीनी स्तर पर कार्य करेंगी और अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने का प्रयास करेंगी। साथ ही सामाजिक एकता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकता होगी।

Loading