सफीदों, (एस• के• मित्तल) : सीआईए स्टॉफ सफीदों ने पुरानी अनाज मण्डी सफीदों से गेहूं के कट्टे चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टॉफ प्रभारी उप निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि सफीदों निवासी नरेश ने सफीदों पुलिस को शिकायत देकर कहा था कि पुरानी अनाज मंडी सफीदों में स्थित उसकी दुकान से अज्ञात युवकों ने गेहूं के दो कट्टे चोरी कर लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच सीआईए को सौंपी दी थी। जांच में सीआईए स्टॉफ सफीदों ने इस मामले के आरोपी पवन निवासी बुढाखेडा को गिरफ्तार करके उनकी निशानदेही पर चोरीशुदा गेंहू के दो कट्टों को बरामद किया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
![]()







