हरियाणा पुलिस में 23 इंस्पेक्टरों के तबादले, ACB को मिले 6 नए निरीक्षक

3
Haryana Police, In

चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। जारी तबादला आदेशों के तहत 23 इंस्पेक्टरों के स्थानांतरण किए गए हैं।

तबादला सूची के अनुसार एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को छह नए निरीक्षक नियुक्त किए गए हैं। वहीं पंचकूला से पांच इंस्पेक्टरों का तबादला किया गया है। इसके अलावा हिसार, अंबाला सहित अन्य जिलों के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जल्द से जल्द अपने नए कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।

प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय, कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाना तथा विभिन्न इकाइयों में आवश्यकतानुसार अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित करना बताया जा रहा है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, समय-समय पर प्रशासनिक जरूरतों के अनुसार इस प्रकार के तबादले किए जाते हैं, ताकि पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

Loading