सफीदों, (एस• के• मित्तल) : राजकीय महाविद्यालय, सफीदों में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय परिसर में कुल 251 पौधों का रोपण किया गया। इस आयोजन में विद्यार्थियों, शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों, एनएसएस के स्वयंसेवकों तथा एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित एनएसएस एवं एनसीसी के स्वयंसेवकों ने भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया। अपने संबोधन में प्राचार्या डॉ. सविता पूनिया ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि आज के समय में पर्यावरण संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक हो गया है, और इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आकर अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करें और उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखें। इस मौके पर डॉ. रीनू, डॉ. जयविंद्र, मोहित बूरा, अंशुल व आरजू विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
![]()











