सफीदों, (एस• के• मित्तल) : सीआईए स्टाफ सफीदों ने अवैध हथियार सहित एक आरोपी को काबू किया है। सीआईए स्टॉफ सफीदों के प्रभारी उप नि. राधेश्याम ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी एक टीम गश्त के दौरान सरफाबाद बस अड्डा के पास मौजूद थी। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सरफाबाद नहर पुल की ओर से पैदल गांव ऐंचरा कलां की तरफ जा रहा है। सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति दिखाई दिया। टीम ने उसे काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम राजेश निवासी ऐंचरा कलां बताया। तलाशी लेने पर उसकी पहनी हुई लोअर की जेब से एक देशी पिस्तौल .315 बोर बरामद हुआ। जिसे खोलकर चैक किया तो उसमें एक जिंदा कारतूस मिला। आरोपी हथियार संबंधी कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नही कर सका। पुलिस ने आरोपी राजेश के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
![]()











