स्वतंत्रता दिवस पर सामाजिक संस्थाओं ने लगाया रक्तदान शिविर रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर किया स्वैच्छिक रक्तदान

3
Blood Donation Camp
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को समर्पित रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। यह रक्तदान शिविर वुमेन इरा फाउंडेशन, हमारा परिवार सफीदों इकाई के शिक्षक प्रकोष्ठ, जेसीआई सफीदों, जेसीआई दा ग्रेट सफीदों व लीनस कल्ब के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अमरपाल राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं प्रसिद्ध कथा वाचक अरविंद शास्त्री (चित्रकूट वाले) का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेविका गीतांजलि कंसल ने की। शिविर में पहुंचे अतिथियों ने रक्तदाताओं का बैज लगाकर अभिनंदन किया और उनका हौसला बढ़ाया। रक्तदान करने वाले लोगों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। मुख्य अतिथि अमरपाल राणा ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का श्रेष्ठ माध्यम है। रक्त की जरूरत किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है और ऐसे समय में रक्तदाता का योगदान अमूल्य होता है। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाओं द्वारा मिलकर किए जा रहे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ लोगों को परोपकार के लिए प्रेरित करते हैं। कथा वाचक अरविंद शास्त्री ने भी रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। रक्तदान को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है, ताकि जरूरत के समय किसी भी मरीज को रक्त के लिए परेशानी न उठानी पड़े। कार्यक्रम के समापन अवसर पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

Loading