बाइक के सामने अचानक आया बेसहारा पशु 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

4
Stray Cattle Accident
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : उपमंडल के गांव सिंघाना-मुआना रोड पर पेट्रोल पंप के पास बेसहारा पशु के अचानक बाइक के सामने आ जाने से एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में गांव बहादुरगढ़ निवासी सौरभ (24) की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सौरभ बाइक पर सवार होकर सिंघाना-मुआना रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास अचानक एक बेसहारा पशु उसके बाइक के सामने आ गया। पशु से टकराने के बाद सौरभ बाइक समेत सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे उपचार के लिए सफीदों के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया।

Loading