शिक्षक संस्कार और राष्ट्र निर्माण की नींव रखते हैं : डॉ. सुरिंदर

8
Safidon News
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : हमारा परिवार शिक्षक प्रकोष्ठ के तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हमारा परिवार के संस्थापक डॉ. सुरिंदर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता इकाई प्रमुख डॉ. नितिन अग्रवाल ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं शिक्षकों के स्वागत के साथ हुआ। समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. सुरिंदर ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को विषयों का ज्ञान देने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि उनके जीवन को सही दिशा देने वाला मार्गदर्शक होता है। शिक्षक अपने ज्ञान, अनुभव और व्यवहार से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, चरित्र और संस्कारों का निर्माण करता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में देशप्रेम, राष्ट्रभक्ति, सामाजिक जिम्मेदारी और देश सेवा की भावना विकसित करना भी जरूरी है। डॉ. सुरिंदर ने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उनके मन में राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं समाज के प्रति सेवा भाव पैदा करने में शिक्षक की भूमिका सबसे अहम है। एक संस्कारित और जिम्मेदार युवा पीढ़ी ही मजबूत समाज एवं सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकती है। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों, अनुशासन, कर्तव्यबोध और राष्ट्रहित की भावना से जोड़ने का आह्वान किया।

Loading