जेसीआई सफीदों द ग्रेट मनाएगा सात दिवसीय जेसीआई वीक

4
JCI Safidon The Great
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : जेसीआई सफीदों द ग्रेट की ओर से 9 से 15 सितंबर तक सात दिवसीय जेसीआई वीक का आयोजन किया जाएगा। संस्था की अध्यक्ष जेसी डॉ. पूनम सिंगला मित्तल ने बताया कि सप्ताह के दौरान पर्यावरण संरक्षण, युवा सशक्तिकरण, मानवीय सेवा, व्यवसायिक विकास, सदस्यता विस्तार, पारिवारिक एकता और समाज के गुमनाम नायकों के सम्मान से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि 9 सितंबर को सतत जीवनशैली दिवस के तहत स्टील की बोतलों का वितरण कर प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। 10 सितंबर को युवा प्रशिक्षण दिवस पर उद्यमिता, नेतृत्व, आत्मनिर्भरता और व्यक्तित्व विकास को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। 11 सितंबर को मानव कर्तव्य एवं डिजिटल आउटरीच दिवस के तहत जरूरतमंदों को आवश्यक सामग्री वितरित करने के साथ डिजिटल माध्यम से सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया जाएगा। 12 सितंबर को व्यवसाय विस्तार दिवस पर बिजनेस मीटिंग, नेटवर्किंग और व्यवसायिक प्रशिक्षण होगा। 13 सितंबर को सदस्यता प्रशिक्षण एवं ओरिएंटेशन दिवस पर नए व संभावित सदस्यों को जेसीआई की कार्यप्रणाली और नेतृत्व के अवसरों की जानकारी दी जाएगी। 14 सितंबर को पारिवारिक बंधन दिवस पर गेट-टुगेदर का आयोजन होगा। वहीं 15 सितंबर को ग्रैंड सल्यूट दिवस के साथ जेसीआई वीक का समापन होगा। इस दौरान नर्सों, सफाई कर्मचारियों और समाज के लिए निःस्वार्थ सेवा करने वाले साइलेंट स्टार्स को सम्मानित किया जाएगा। डॉ. पूनम सिंगला ने कहा कि अभियान का उद्देश्य नेतृत्व से सेवा और सेवा से सकारात्मक बदलाव की भावना को मजबूत करना है। जेसीआई की पूरी कार्यकारिणी और सदस्य कार्यक्रमों को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी करेंगे। इस आयोजन को लेकर व्यापक रूप से तैयारियां चल रहीं हैं।

Loading