अवैध असला सहित आरोपी गिरफ्तार

6
Safidon News
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : सीआईए स्टाफ सफीदों ने अवैध हथियार सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सूरज उर्फ काकू निवासी उरलाना कलां (पानीपत) के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ सफीदों के इंचार्ज उप निरीक्षक राधेश्याम ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी एक टीम बहादुरपुर गांव के पास मौजूद थी कि इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि सूरज उर्फ काकू निवासी उरलाना कलां अवैध हथियार लेकर गांव बहादुरपुर से उरलाना कलां कि तरफ जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम तुरंत मौके पर पहुंची तो मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के अनुसार एक युवक दिखाई दिया। जो पुलिस पार्टी को देखकर तेज-तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने युवक को तुरंत काबू करके उससे नाम व पता पूछा तो उसने अपना नाम सूरज उर्फ काकू निवासी उरलाना कलां (पानीपत) बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक पिस्टल .32 बोर बरामद हुआ। पिस्तौल खोलकर चेक किया तो वह खाली मिला । आरोपी हथियार संबधी कोई वैध लाइसेंस/दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Loading