जमीन के सौदे में उलझा कर लगाया एक करोड़ 10 लाख का चूना सफीदों सदर थाना पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज

2
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : सात लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति को जमीन के सौदे में उलझाकर एक करोड़ 10 लाख रुपए का चूना लगा दिया। सफीदों सदर थाना पुलिस ने आरोपी लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। खेड़ा खेमावती के रामफल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसने गांव रोहड में जमीन खरीद रखी है और कुलबीर व तलविन्द्र सिंह से खेत के पड़ोसी होने के नाते जान पहचान हो गई थी। उसने अपने गांव खेड़ा खेमावती की जमीन बेची थी, जिसकी जानकारी कुलबीर व तलविन्द्र सिंह को थी। इसी बात का फायदा उठाकर इन्होंने उसे व उसके परिवार को विश्वास में ले लिया। गांव अरडाना में बहुत कम कीमत में जमीन दिलवाने की बात कही। इन्होंने दविन्द्र सिंह व सतीश कुमार से मिलवाया। इन्होंने बताया कि हमने गांव अरडाना में सोमपाल से इकरारनामा पर 15 कनाल 17.33 मरले खरीद की हुई है। इन पर रामफल ने विश्वास कर लिया। सभी ने मिलीभगत करके उसके हक में एक इकरारनामा वाका गांव अरडाना करवाया और 80 लाख रुपए बतौर ब्याना प्राप्त किए। इकरारनामा को नोटरी पब्लिक से सत्यापित करवाया गया। इसके बाद दो बार रजिस्ट्री की तारीख बढ़ाने के बाद आरोपियों ने बताया कि इस जमीन का सौदा नहीं हो सकता, क्योंकि असल मालिक ने जमीन की रजिस्ट्री करवाने से इन्कार कर दिया है। इन्होंने कहा कि या तो ब्याना राशि वापिस दे देगें या तुम्हे दूसरी जगह जमीन का सौदा करवा देगें। इस प्रकार दोषीगण ने मिलकर हमारे साथ धोखा धडी व गुमराह करते रहे और हमें कहा कि हमारे पास ब्याना राशी देने के लिए पैसे नही है और तुम्हे गावं सालवन में अच्छी किस्म की जमीन दिलवा देगें। इसके बाद सोनु, लिछमन व सागर की 20 कनाल 15 मरले की जमीन दिखाई गई, जिसका सौदा 71 लाख रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से तय करवाया। 16 जून को ब्याना 90 लाख रुपए लिखवाया जिसमें दोषीगण ने 80 लाख रुपए अरडाना वाली जमीन के जमा करवाए और दस लाख रुपए और ले लिए। रजिस्ट्री की तारीख 18 अगस्त तय की गई थी। उसके बाद दोषीगण ने फिर से मिलीभगत करके कहा कि अगर तुम 20 लाख रुपए और दे दो तो तुम्हें जमीन का कब्जा रजिस्ट्री से पहले ही दिलवा देगें। इसके बाद उन्होंने आरोपियों को 20 लाख रुपए नकद दे दिए। उसके बाद उन्होंने जब इस जमीन की छानबीन की तो पता चला कि उक्त जमीन पर कोर्ट केस चला हुआ है और स्टे भी है, जिसके बाद हमने दोषीगण से बात की और मेरे पैसे वापिस मागें तो दोषीगण मुझे व मेरे परिवार को डराने धमकाने लगे और कहा कि हमारे पास ना तो पैसे है व ना ही रजिस्ट्री हमारे नाम है। सफीदों सदर थाना पुलिस ने दविंदर सिंह वासी धर्मगढ़, सतीश कुमार रत्ता खेड़ा, कुलबीर रोहड, मालक मलिकपुर, तलविंदर रोहड, विक्रम मलिकपुर और आजाद धर्मगढ़ के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Loading