भाविप सर्पदमन शाखा ने लगाया दंत व नेत्र जांच शिविर 300 विद्यार्थियों की हुई दंत व नेत्र जांच

2
Safidon Health Camp
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस के उपलक्ष्य में भारत विकास परिषद सर्पदमन शाखा सफीदों की ओर से नगर के हैलो इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क दंत एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगीत के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष कृष्ण जैन ने की। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला जींद अध्यक्ष तेजेंद्र ढुल ने शिरकत की। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. किरण, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल अग्रवाल और डॉ. निनी अग्रवाल ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की। चिकित्सकों ने बच्चों की आंखों और दांतों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया। इस दौरान करीब 300 विद्यार्थियों की दंत एवं नेत्र जांच की गई तथा आवश्यकता के अनुसार उन्हें निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। अपने संबोधन में अतिथियों ने भारत विकास परिषद द्वारा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को लेकर किए जा रहे इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य की समय-समय पर जांच बेहद जरूरी है और ऐसे शिविर जरूरतमंद विद्यार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के समापन पर शिविर में सहयोग देने वाले चिकित्सकों एवं अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधान कृष्ण जैन, संजीव दीवान, सतीश शर्मा, कविता शर्मा, दीपक शर्मा, रवि थनई, अखिल गुप्ता, अमित गुप्ता, उमेश दीवान, संदीप दीवान, ललित दीवान, डॉ. लवकेश भाटिया, ललित मित्तल, अजय सिंगला, रुचि कंसल, अनूप दीवान, सुशील गुप्ता, संजीव दीवान, हरीश शर्मा, युवराज सोनी, गीता बिटानी, सारिका मंगला विशेष रूप से मौजूद रहे।

Loading