सफीदों, (एस• के• मित्तल) : जे.डी. इंटरनेशनल स्कूल, सफीदों में गणेश चतुर्थी का पर्व उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लेते हुए भगवान गणेश के जीवन एवं आदर्शों से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। विद्यालय के चेयरमैन एस.के. भारद्वाज ने कहा कि भगवान गणेश बुद्धि, विवेक, ज्ञान और शुभता के प्रतीक हैं। विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को जीवन में अपनाते हुए शिक्षा के साथ संस्कारों को भी महत्व देना चाहिए। डायरेक्टर विजय भारद्वाज ने कहा कि भारतीय त्योहार हमारी संस्कृति और परंपराओं की पहचान हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों में अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान और सामाजिक एकता की भावना विकसित होती है। प्रधानाचार्य एस.के. चौधरी ने विद्यार्थियों से भगवान गणेश के जीवन से धैर्य, विनम्रता, एकाग्रता और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने बच्चों को मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय स्टाफ एवं 
ने सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

ने सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। ![]()











