अवैध हथियारों सहित दो युवक काबू दो अवैध देसी पिस्तौल व 8 जिंदा कारतूस बरामद

4
Safidon CIA
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : सीआईए स्टाफ सफीदों ने दो युवकों को अवैध हथियारों सहित काबू किया है। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ सफीदों के प्रभारी उप निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि गश्त के दौरान उनकी एक टीम गांव बुढ़ाखेड़ा से रजाना खुर्द रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दो युवक संदिग्ध अवस्था में सड़क किनारे खड़े हैं और उनके पास अवैध हथियार व नशीला पदार्थ हो सकता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दोनों युवक पुलिस को देखकर गांव रजाना खुर्द की तरफ पैदल जाने लगे। पुलिस कर्मचारियों ने तत्परता से दोनों को काबू कर पूछताछ की। काबू किए गए युवकों की पहचान मोनू उर्फ बंटी तथा दीपांशु निवासी मलार के रूप में हुई। तलाशी के दौरान दोनों के पास से कुल दो देसी पिस्तौल .32 बोर तथा चार-चार जिंदा कारतूस, कुल 8 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस द्वारा आरोपियों से हथियार रखने के संबंध में लाइसेंस मांगा गया, लेकिन दोनों आरोपी कोई लाइसेंस पेश नहीं कर सके। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Loading