महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

1
Safidon Government College
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : नगरद के राजकीय महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मेरे सपनों का भारत विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. सविता पूनिया ने किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए राष्ट्र निर्माण, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं देश के विकास से जुड़े अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में बी.एससी. द्वितीय वर्ष की छात्रा श्रेया ने प्रथम, बी.एससी. द्वितीय वर्ष की छात्रा सुजाता ने द्वितीय तथा बी.एससी. प्रथम वर्ष की छात्रा आरुषि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. सरला सहरावत, ज्योति कर्णवाल, अक्षय, हितेश, साजिया, अंशुल विशेष रूप से मौजूद थे।

Loading