सफीदों, (एस• के• मित्तल) : सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 200 बच्चों ने
लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स मीट के दौरान 60 मीटर, 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ के साथ-साथ लॉन्ग जंप, हाई जंप एवं शॉटपुट जैसी विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम में अतिथियों ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा सकता है। नमो हरियाणा–नशा मुक्ति हरियाणा के संकल्प को साकार करने के लिए युवाओं को खेल, स्वास्थ्य और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना आवश्यक है। इस प्रकार के आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, प्रतिस्पर्धा की भावना और टीम भावना विकसित करने में सहायक होते हैं। इस मौके पर सक्षम भाटिया, रामफल मोरखी, रवि थनई, दीपिका, प्रमोद, दीपक, बिजेंद्र मोरखी व गुलशन सैनी विशेष रूप से मौजूद रहे।
लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स मीट के दौरान 60 मीटर, 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ के साथ-साथ लॉन्ग जंप, हाई जंप एवं शॉटपुट जैसी विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम में अतिथियों ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा सकता है। नमो हरियाणा–नशा मुक्ति हरियाणा के संकल्प को साकार करने के लिए युवाओं को खेल, स्वास्थ्य और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना आवश्यक है। इस प्रकार के आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, प्रतिस्पर्धा की भावना और टीम भावना विकसित करने में सहायक होते हैं। इस मौके पर सक्षम भाटिया, रामफल मोरखी, रवि थनई, दीपिका, प्रमोद, दीपक, बिजेंद्र मोरखी व गुलशन सैनी विशेष रूप से मौजूद रहे। ![]()











