गांधी जयंती पर चलाया स्वच्छता ही सेवा अभियान

3
Safidon News
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : सेवा संकल्प अभियान के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं अहिंसा दिवस के अवसर पर नगर पालिका व भाजपा के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया। नहर पुल से आयोजित इस अभियान के माध्यम से आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ एवं सुंदर शहर बनाने का संदेश दिया गया। इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत का सपना देखा था। इसी सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से जनआंदोलन का रूप दिया गया है। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित यह स्वच्छता ही सेवा अभियान भी स्वच्छता को जन-जन के जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की दिशा में एक सार्थक कदम है। इस मौके पर सक्षम भाटिया, हरीश शर्मा, अखिल गुप्ता, कविता शर्मा, सरोज भाटिया, विशाल मदान, रामरती वर्मा, कर्मबीर व दिनेश मलिक विशेष रूप से मौजूद रहे।

Loading