कॉलेज में हुआ एनएसएस ओरिएंटेशन कार्यक्रम

5
Safidon News

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : नगर के राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा एनएसएस ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को एनएसएस के उद्देश्यों, गतिविधियों, क्रेडिट प्रणाली तथा सामुदायिक विकास में स्वयंसेवकों की भूमिका की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि एनएसएस विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, टीमवर्क, राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने का प्रभावी माध्यम है। स्वयंसेवकों को स्वच्छता अभियान, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, साइबर जागरूकता एवं जल संरक्षण जैसी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर दस ग्रुप लीडर्स एवं चार टीम लीडर्स का चयन भी किया गया। कार्यक्रम में डॉ. सरला सहरावत, डॉ. शंकर, मंजू, मोहित बूरा, अंशुल, अक्षय, संदीप, पूनम व लक्की सहित अन्य प्राध्यापक एवं एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Loading