भारत विकास परिषद जनकल्याण सबसे अग्रणी संस्था: मोहनलाल बड़ौली चेयरमैन ने राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता व सिलाई सेंटर का किया उद्घाटन

5
Safidon News
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : भारत विकास परिषद द्वारा समाजसेवा, जनकल्याण और जरूरतमंद लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। परिषद का उद्देश्य सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों को सहायता उपलब्ध करवाना और समाज में सेवा, संस्कार तथा सहयोग की भावना को मजबूत करना है। यह बात सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहन लाल बड़ौली ने भारत विकास परिषद द्वारा महिलाओं के लिए शुरू किए गए सिलाई सेंटर के उद्घाटन अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही है। उन्होंने कहा कि इस सेंटर के माध्यम से जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण देकर उन्हें हुनरमंद बनाने तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा। सिलाई जैसे व्यावसायिक कौशल का प्रशिक्षण महिलाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर खोलता है और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध हो सकता है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलना और जरूरतमंद लोगों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध करवाना ही समाजसेवा का मूल उद्देश्य है। इसी कड़ी में भारत विकास परिषद द्वारा राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को संबोधित करते हुए चेयरमैन मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाता है। समूहगान के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है और उनमें सामूहिक रूप से कार्य करने की भावना भी विकसित होती है।

Loading