सफीदों, (एस• के• मित्तल) : भारत विकास परिषद् सर्पदमन शाखा द्वारा परिषद् के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन के 70वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में नगर के स्वामी निगमबोध तीर्थ गीता विद्या मंदिर में शनिवार को निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 125 से अधिक विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने भाग लेकर स्वास्थ्य एवं आंखों की जांच करवाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजक संस्था के अध्यक्ष कृष्ण जैन ने की। शिविर में सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनेना सिंह तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गोविंद कुमार ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। चिकित्सकों ने विद्यार्थियों और अभिभावकों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा आंखों की नियमित जांच कराने की सलाह दी। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सेवा, सहयोग और सामाजिक समरसता की भावना को भी मजबूत करते हैं। परिषद की ओर से डाक्टरों व अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर नरेश बराड़, उषा बराड़, जयप्रकाश गोयल, राकेश गोयल, रुचि कंसल, प्रवीण मघान, सतीश शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, संजीव दीवान, उमेश दीवान, मोहित कंसल, ललित मित्तल, संदीप दीवान, ललित दीवान, सुशील गुप्ता, गौतम जैन, जीवन गर्ग, संजय गर्ग, अजय जैन, सचिन जैन, रवि थनई, युवराज सोनी, विकास गोयल और अमित मंगला मौजूद रहे।
![]()











