महाविद्यालय में विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

5
Safidon News

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : नगर के राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने तथा विज्ञान विषयों के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान एवं गणित विभागों ने संयुक्त रूप से सहयोग किया। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में टीम ई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। इस टीम में यशस्वी और अंशु तथा अंशिका शामिल रहीं। टीम बी की आरुषि, पायल एवं अनु ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि टीम जी के उज्ज्वल, सिमरन एवं आरती तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम में डॉ. सरला सहरावत ने विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने, ज्ञान में वृद्धि करने तथा शैक्षणिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर ज्योति कंवल, विनीत, डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. लक्की दूहन, रीनू देवी, अजय प्रकाश, अंशुल, सीमा, पूनम, रमीत कौर, आरजू, साजिया, सयोगिता व रीनू देवी विशेष रूप से उपस्थित रहे।सफीदों, (एस• के• मित्तल) : नगर के राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने तथा विज्ञान विषयों के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान एवं गणित विभागों ने संयुक्त रूप से सहयोग किया। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में टीम ई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। इस टीम में यशस्वी और अंशु तथा अंशिका शामिल रहीं। टीम बी की आरुषि, पायल एवं अनु ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि टीम जी के उज्ज्वल, सिमरन एवं आरती तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम में डॉ. सरला सहरावत ने विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने, ज्ञान में वृद्धि करने तथा शैक्षणिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर ज्योति कंवल, विनीत, डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. लक्की दूहन, रीनू देवी, अजय प्रकाश, अंशुल, सीमा, पूनम, रमीत कौर, आरजू, साजिया, सयोगिता व रीनू देवी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Loading