26 अक्टूबर को धूमधाम से मनाई जाएगी महर्षि वाल्मीकि जयंती समाजसेवी आचार्य विकास कुमार होंगे मुख्य अतिथि

2
Safidon News
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : सफीदों में 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। जयंती समारोह को लेकर महर्षि वाल्मीकि पंचायत की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी कड़ी में सोमवार को महर्षि वाल्मीकि पंचायत की टीम ने समाजसेवी आचार्य विकास कुमार को समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया। महर्षि वाल्मीकि पंचायत के प्रधान रामनिवास सेटू ने बताया कि जयंती समारोह में आचार्य विकास कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए पंचायत के सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं। निमंत्रण देने पहुंचे महर्षि वाल्मीकि पंचायत के सदस्यों का आचार्य विकास कुमार ने पटका पहनाकर और माला भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान आचार्य विकास कुमार ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह में शामिल होने का अवसर मिलना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। महर्षि वाल्मीकि जी ने अपने आदर्शों, विचारों और महान रचना रामायण के माध्यम से समाज को सत्य, मर्यादा, सदाचार और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है। उनके जीवन से हमें सदैव अच्छे कर्म करने और समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे व सद्भाव बनाए रखने की सीख मिलती है। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी की शिक्षाएं आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने 36 बिरादरी समाज के लोगों से जयंती समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लेने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

Loading