समाधान शिविर लोगों की समस्याएं सुनने का सशक्त माध्यम : एसडीएम पुलकित मल्होत्रा

7
Safidon News

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : नगर के मिनी सचिवालय में एसडीएम पुलकित मल्होत्रा की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। वीरवार को आयोजित शिविर में लोगों द्वारा 8 समस्याए समाधान के लिए रखी गई जिनमे से अधिकतर का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। एसडीएम ने कहा कि समाधान शिविर आमजन की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान सुनिश्चित करने का एक सशक्त माध्यम है। ऐसे शिविरों के माध्यम से नागरिकों को अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिलता है। एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लें और केवल औपचारिक कार्रवाई तक सीमित न रहकर समस्या की तह तक जाकर उसके मूल कारणों का पता करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों का इस प्रकार समाधान किया जाना चाहिए, जिससे संबंधित व्यक्ति को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उसे वास्तविक राहत मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव हो , उनका मौके पर ही निस्तारण किया जाए, जबकि अन्य मामलों में संबंधित विभाग नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई से अवगत करवाएं। इस अवसर पर बीडीपीओ परवीन कुमार व नायब तहसीलदार संजय परासर सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Loading