NSO ने लगाया रक्तदान शिविर

13
Blood Donation Camp
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : सामाजिक संस्था एनएसओ द्वारा नगर के न्यू बस स्टैंड पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 25 यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बजरंग दल के जिला सहसंयोजक सतीश बलाना ने शिरकत की। कार्यक्रम में रक्तदाताओं को बैज लगाकर व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में सतीश बलाना ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का एक महान कार्य है, क्योंकि हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में सहायक बन सकता है। उन्होंने लोगों से समय-समय पर रक्तदान करने और समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर सागर भोला, साहिल, यश, गौरव तुसीर, अभिषेक, धीरज व विधि मौजूद रहे।

Loading