लिनस क्लब ने हर्षोल्लास से मनाया करवा चौथ

1
Linus Club Safidon
सफीदों, (एस• के• मित्तल): लिनस क्लब सफीदों द्वारा सुहागिन महिलाओं का प्रमुख पर्व करवा चौथ हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने सोलह शृंगार कर उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और एक-दूसरे को करवा चौथ की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष डॉ. पूनम सिंगला मित्तल ने की। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सामूहिक रूप से करवा चौथ माता की पूजा-अर्चना की तथा विधि-विधान से व्रत की कथा सुनी। इसके साथ ही महिलाओं ने अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। करवा चौथ के पारंपरिक गीतों और लोकगीतों ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पैदा किया। इस अवसर पर डॉ. पूनम सिंगला मित्तल ने कहा कि करवा चौथ भारतीय संस्कृति और पारिवारिक परंपराओं से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे आयोजन महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने, अपनी संस्कृति एवं रीति-रिवाजों को संजोने तथा आपसी सहयोग और सद्भाव की भावना को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि त्योहार हमारी परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पुरातन काल से ही सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु एवं सुखी दांपत्य जीवन की कामना के साथ यह व्रत करती आ रही हैं। इस मौके पर गीतांजलि कंसल, बबीता मित्तल, श्वेता गोयल, निशा जैन, सीमा गर्ग, अलका जैन एवं पिंकी गर्ग विशेष रूप से मौजूद रहीं।

Loading