सफीदों, (एस• के• मित्तल): थाना शहर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी मामले में चोरी की बाइक सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी कि पहचान मेहर उर्फ अरुण निवासी राजौद (कैथल) के रुप में हुई है। थाना शहर सफीदों प्रभारी पीएसआई चन्द्रपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि रविन्द्र निवासी गांव मुआना ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी मोटरसाईकिल को नया बस अड्डा सफीदों की पार्किंग से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके बाइक की तलाश शुरू कर दी थी। जांच के दौरान सामने आया कि थाना सदर कैथल पुलिस द्वारा एक मामले में आरोपी मेहर उर्फ अरुण निवासी राजौंद को गिरफ्तार किया गया था। आऱोपी अरुण से चोरी शुदा मोटरसाईकिल बरामद की गई। सफीदों पुलिस द्वारा आरोपी का अदालत प्रोटेक्शन वारण्ट हासिल करके चोरीशुदा बाइक को कब्जे में लिया। आऱोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
![]()











