सरताज प्रथम, वर्षा द्वितीय व भूमिका रही तृतीय
सफीदों, (एस• के• मित्तल): नगर के राजकीय महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में करवा चौथ के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मेहंदी की आकर्षक एवं कलात्मक डिजाइनों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सरताज ने प्रथम, वर्षा ने द्वितीय तथा भूमिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की संयोजिका रमीत कौर ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं पारंपरिक त्योहारों से जोड़ना तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम के समापन पर विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डा. सरला सहरावत, रीनू देवी, डॉ. मंजू, भावना, सरबजीत, सीमा, संयोगिता, डॉ. मनजीत, डॉ. रुचि भारद्वाज व ज्योति कंवल उपस्थित रहे।
![]()











