सफीदों, (एस• के• मित्तल) : उपमंडल के गांव कारखाना के पास सड़क हादसे में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव कारखाना निवासी 35 वर्षीय सोनू के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल सफीदों में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनू गांव में सफाई कर्मचारी के रूप में काम करता था। शुक्रवार शाम गांव कारखाना के पास वह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। इस दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सोनू की असमय मौत से उसके परिजनों में दुख का माहौल है। घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया और उसे नागरिक अस्पताल सफीदों पहुंचाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर करके जांच शुरू कर दी है।
![]()










