नन्हे-मुन्नों की शानदार प्रस्तुतियों ने मोहा मन

9
DPS Junior School
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : नगर के डीपीएस जूनियर स्कूल में 100 डेज सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कविता पाठ, प्रश्नोत्तर, अक्षरों एवं अंकों की पहचान सहित अनेक शैक्षणिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करके सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में प्रिसिंपल रानी जायसवाल ने शिरकत की। बच्चों का हौसलावर्धन करते हुए प्रिसिंपल रानी जायसवाल ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर खेल-खेल में सीखने, रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने और अपने विचारों को आत्मविश्वास के साथ व्यक्त करने के लिए प्रेरित करना है। 100 दिनों की इस शैक्षणिक यात्रा में बच्चों ने अनेक नई चीजें सीखीं और अपने कौशल का विकास किया। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चा अपनी विशेष क्षमताओं के साथ आगे बढ़ता है। ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास और सीखने के प्रति रुचि को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के समापन पर अभिभावकों व प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित किया गया।

Loading