सफीदों, (एस• के• मित्तल) : नगर के राजकीय महाविद्यालय में ‘नशा मुक्त युवा’ थीम पर नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी हरप्रीत एवं मुख्य वक्ता डॉ. ओम प्रकाश चौहान सहित अन्य वक्ताओं ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। वक्ताओं ने प्रेरक कहानियों और वास्तविक जीवन के उदाहरणों के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया तथा नशे से दूर रहकर अनुशासित, स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से नशामुक्ति पर आधारित जागरूकता वीडियो भी दिखाई गई तथा विद्यार्थियों को विभिन्न जागरूकता गतिविधियों में शामिल किया गया। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अशोक संधू, डॉ. रुचि भारद्वाज, शुभम, रॉकी, विकास, डा. जयविंदर शास्त्री, मोहित बूरा विशेष रूप से मौजूद रहे।
![]()











