निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक की मौत

97
शव पर सड़क पर लाकर खड़े परिजन।
शव सड़क पर लाकर खड़े परिजन।

परिजनों ने अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : महात्मा गांधी रोड पर स्थित अशोक वरदान अस्पताल में दाखिल एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल व पुलिस के प्रति हंगामा किया। मृतक की पहचान गांव सिंघाना निवासी 53 वर्षीय ओम प्रकाश के रूप में हुई है। जैसे ही ओमप्रकाश की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई तो परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल द्वारा सूचना दिए जाने पर सिटी थाना प्रभारी दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने परिजनों को समझने का प्रयास किया लेकिन इस दौरान परिजन नहीं माने।

परिजनों को समझाते हुए डीएसपी गौरव शर्मा।
परिजनों को समझाते हुए डीएसपी गौरव शर्मा।
परिजनों की मांग थी कि अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की जाए। कार्रवाई की मांग को लेकर के करीब 3 घंटे तक महात्मा गांधी रोड पर परिजनों के द्वारा अस्पताल के बाहर शव रखकर जमकर हंगामा किया। एसएचओ से मामला ना निपटते देख मौके पर डीएसपी गौरव शर्मा भी मौके पर पहुंचे।
जिन्होंने परिजनों को समझाकर घर भेजने दिया। जानकारी देते हुए पीडित गांव सिंघाना निवासी अमन ने बताया कि उसके पिता को दो-तीन दिन से बुखार था। उन्होंने अपने पिता को बुधवार करीब साढ़े 11 बजे अशोक वरदान अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया था। लेकिन वह शाम को ही छुट्टी ले रहे थे लेकिन अस्पताल द्वारा उसके पिता को छुट्टी नहीं दी गई। आज उसके पिता की अस्पताल की मौत हो गई और अस्तपाल वालों अचानक बताया कि उसके पिता की मौत हो गई है और वे उसे ले जाए।

अस्पताल के बाहर स्टे्रचर पर रखा शव।
अस्पताल के बाहर स्टे्रचर पर रखा शव।
इस बात का पता चलते ही परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर काफी तादाद में ग्रामीण पहुंच गए। परिजनों व ग्रामीणों ने अस्पताल के बाहर डेडबॉडी रखकर खूब हंगामा किया। मौके पर सिटी एसएचओ दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। इसी बीच एसएचओ अस्पताल से एक व्यक्ति को अपने साथ ले जाने लगे तो परिजन भड़क गए।
परिजन उस व्यक्ति के पीछे-पीछे दौड़े तो एक पुलिसकर्मी द्वारा मृतक के लड़के को भी थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई। परिजनों का आरोप है कि सिटी पुलिस मोटे पैसे खाकर अस्पताल संचालक को बचाने का प्रयास कर रही है। वे तीन घंटे से यहां पर बैठे है लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और अस्पताल संचालक की पैरवी करते दिखे।

अस्पताल में बाहर जुटी लोगों की भीड़।
अस्पताल में बाहर जुटी लोगों की भीड़।
सिटी एसएचओ दिनेश कुमार से मामला ना संभलता देख मौके पर डीएसपी गौरव शर्मा ने आकर मोर्चा संभाला। डीएसपी ने परिजनों को समझाया और परिजन मान गए। उसके बाद परिजन शव का बगैर पोस्टमार्टम करवाए शव को ले गए। विदित रहेगी कि सफीदों का अशोक वरदान स्थल पहले भी काफी घटनाओं में सुर्खियों में रहा है।
अभी करीब एक महीना पहले भी डिलीवरी के बाद एक जच्चा बच्चा की मौत होने का भी सामने आया था। इसके बाद परिजनों ने हड़ताल के सामने जमकर हंगामा किया था। जिसकी जांच स्वास्थ्य विभाग को सौंप दी गई थी।
बाक्स:
मीडिया को कवरेज से रोकते नजर आए सिटी थाना प्रभारी
जब अस्पताल में व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया तो मीडिया कवरेज करने के लिए पहुंची। मीडिया कवरेज कर रही थी कि तभी सिटी एसएचओ पत्रकारो पर भड़क उठे। उन्होंने कहा कि मीडिया ही इस मामले को ज्यादा तूल दे रही है। अगर मीडिया थोड़ा रूक जाए तो मामला तभी निपट जाएगा।
बाक्स:
क्या कहते हैं सिटी थाना प्रभारी
इस मामले में सिटी थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि परिजनों की ओर से अभी कोई शिकायत नहीं आई है और ना ही किसी ने ब्यान दर्ज करवाएं हैं। अगर शिकायत आती है या कोई ब्यान दर्ज करवाता है तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

Loading