सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत स्थित ऑर्किड्स द इंटरनेशनल स्कूल में 11वीं कक्षा के एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि इकोनॉमिक्स की कक्षा के दौरान कुछ छात्रों ने पहले गोविंद के भाई को जैकेट से ढककर पीटा। भाई को बचाने के लिए गोविंद ने विरोध किया तो उसके सिर पर कड़े से हमला कर दिया गया। चोट लगने के बाद उसे अस्पताल ले जाना पड़ा, जहां सिर में टांके लगाए गए।
भाई को बचाने के दौरान किया हमला
परिजनों के अनुसार, घटना स्कूल के क्लासरूम में इकोनॉमिक्स के पीरियड के दौरान हुई। कुछ छात्रों ने गोविंद के भाई को जैकेट से ढककर मारना शुरू कर दिया। भाई को पिटता देखकर गोविंद बीच-बचाव करने पहुंचा। इसी दौरान उसके सिर पर कड़े से वार किया गया, जिससे वह घायल हो गया।
घटना छिपाने का दबाव बनाने का आरोप
परिवार का आरोप है कि मारपीट के बाद संबंधित छात्रों ने गोविंद पर घटना की असली वजह छिपाने का दबाव बनाया। आरोप है कि उसे यह कहने के लिए कहा गया कि वह मारपीट में घायल नहीं हुआ, बल्कि फिसलकर गिर गया था।
इस मामले के सामने आने के बाद परिजनों ने स्कूल प्रबंधन की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि कक्षा के अंदर इस तरह की घटना होना स्कूल की व्यवस्था को लेकर चिंता पैदा करता है।
स्कूल प्रबंधन ने छात्रों को किया सस्पेंड
स्कूल के प्रिंसिपल रोहित शर्मा ने बताया कि मारपीट में शामिल छात्रों को निलंबित कर दिया गया है। स्कूल कमेटी की ओर से मामले की जांच करवाई जा रही है
![]()











