खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता के साथ बाल विवाह विरोध और बेटी बचाओ अभियान को मिला बल
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : पिल्लूखेड़ा में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं की खंड स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी सीमा रोहिल्ला ने बतौर मुख्य अतिथि तथा खंड की परियोजना अधिकारी सुलोचना कुंडू ने अध्यक्ष के रूप में शिरकत की तथा विजेता प्रतिभागियों को पारितोषिक वितरण कर सम्मानित किया। इस अवसर पर बेटी बचाओं-बेटी पढाओं अभियान में जनभागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर उपस्थित जनसमूह को शपथ भी दिलाई गई। जिला परियोजना अधिकारी सीमा रोहिल्ला ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बाल विवाह समाज पर एक बड़ा कलंक है, जिसके कारण महिलाओं को न केवल सामाजिक उपेक्षा सहनी पड़ती है बल्कि वे कई सरकारी योजनाओं और सुविधाओं से भी वंचित रह जाती हैं। उन्होंने बाल विवाह के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए समाज से इसे जड़ से समाप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे लाडली व अन्य महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं को धरातल पर पूरी ईमानदारी से लागू करें, ताकि प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंच सके। इस अवसर पर सुपरवाईजर मीनाक्षी, कमलेश, सरीता, पूजा, राजेश, सुमन, प्रदीप, प्रिंस, गीता, गुरमित, डीपी राजेश देशवाल तथा अन्य सम्बधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व खेल प्रतिभागी मौजूद रहे।
बाक्स:
यह रहे खेलों के परिणामः
म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में पूनम प्रथम स्थान पर, शीला दूसरे व रंजीता तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार 400 मीटर दौड़ में मनीषा ने प्रथम, परी ने दूसरा तथा नैंसी में तीसरा स्थान प्राप्त किया, 300 मीटर रेस में आशा प्रथम, सुष्मिता द्वितीय तथा नीरज तीसरे स्थान पर रही, 100 मीटर रेस में रीना प्रथम, संजू दूसरे तथा सुनीता तीसरे स्थान पर रही, साइकिलिंग में पूजा प्रथम, प्रीति दूसरे तथा राखी तीसरे स्थान पर रही, इसी प्रकार डिस्कस थ्रो में कविता प्रथम, ममता दूसरे तथा मीना तीसरे स्थान पर रही।
![]()











