सफीदों, (महाबीर मित्तल): सामाजिक संस्था उड़ान ट्रस्ट ग्रुप द्वारा रविवार को क्षेत्र के ईंट-भट्ठों पर जाकर जरूरतमंद लोगों व बच्चों को कपड़े वितरित किए गए। इस आयोजन की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट सुशील वर्मा व महिला विंग अध्यक्षा ज्योति थनई ने की। रविवार को संस्था के पदाधिकारी व सदस्य बोरों में गर्म कपड़े भरकर ईंट-भट्ठों पर पहुंचे और जरूरतमंद लोगों व बच्चों को उनके नाप के हिसाब से कपड़े पहनाएं। गर्म कपड़े पाकर मजदूर व उनके बच्चे काफी खुशी महसूस कर रहे थे। अपने संबोधन में संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट सुशील वर्मा व महिला विंग अध्यक्षा ज्योति थनई ने कहा कि समाजसेवा से बढ़कर कोई पुण्य का कार्य नहीं है। हर इंसान को अपने सामर्थय के अनुसार धन व समय निकालकर जरूरतमंदों की सेवा अवश्य करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि संस्था के द्वारा सर्दियों के मौसम में हर वर्ष इस प्रकार से गर्म कपड़ों का वितरण किया जाता है। संस्था का प्रयास रहता है कि जरूरतमंदों तक किसी ना किसी रूप में सहायता पहुंचे। इसके अलावा संस्था के पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता अपने बच्चों के जन्मदिवस भी गरीब लोगों के साथ मनाते हैं। जिसके अंतर्गत गरीबों को केक व भोजन वितरित किया जाता है। इस मौके पर एडवोकेट सुशील सोनी, ज्योति थनई, मंजू गर्ग, नीतीश गर्ग, देव कंवर, सुनीता, मुस्कान व आशु मौजूद थे।
![]()











