भिवानी: हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने भिवानी में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए कई दुकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान चार दुकानों पर प्रतिबंधित सिंगल यूज पॉलीथिन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।
निरीक्षण के दौरान टीम ने दुकानों से प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की और संबंधित दुकानदारों पर कुल ₹14 हजार का जुर्माना लगाया। अधिकारियों ने दुकानदारों को भविष्य में प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग और बिक्री नहीं करने की सख्त हिदायत दी।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है। इसके उपयोग और बिक्री पर प्रतिबंध लागू है तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के दौरान दुकानदारों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया गया। उन्हें कपड़े, कागज और अन्य पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने की सलाह दी गई।
बोर्ड ने स्पष्ट किया कि जिले में इस तरह के निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे। यदि किसी दुकान पर दोबारा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग या बिक्री पाई गई तो नियमानुसार और अधिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।
![]()











