14 जून को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर

1
Blood Donation Camp

जेसीआई सफीदों द ग्रेट की पहल

म्स झज्जर की टीम करेगी रक्त संग्रह

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : जेसीआई सफीदों द ग्रेट के तत्वावधान में 14 जून को नगर में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर प्रातः 9:30 बजे नगर के भागो देवी अस्पताल में आयोजित होगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए संस्था की अध्यक्ष पूनम सिंगला मित्तल ने बताया कि शिविर में देश के प्रतिष्ठित एम्स झज्जर की विशेषज्ञ टीम पहुंचेगी, जो पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न करेगी। टीम द्वारा रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद ही रक्त संग्रह किया जाएगा, ताकि दाता और प्राप्तकर्ता दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। पूनम सिंगला मित्तल ने कहा कि आज के समय में अस्पतालों में रक्त की कमी एक गंभीर समस्या बनी हुई है। कई बार समय पर रक्त न मिलने के कारण मरीजों की जान पर बन आती है। ऐसे में इस प्रकार के रक्तदान शिविर समाज के लिए बेहद उपयोगी साबित होते हैं। उन्होंने बताया कि शिविर में रक्तदान करने वाले सभी लोगों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा। संस्था की ओर से शिविर की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और अधिक से अधिक लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। युवाओं, सामाजिक संगठनों और विभिन्न वर्गों के लोगों से विशेष रूप से भाग लेने का आग्रह किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे 14 जून को आयोजित इस शिविर में समय पर पहुंचें और अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस अभियान को सफल बनाएं।

Loading