8.20 ग्राम हेरोईन सहित आरोपी काबू

4
Drug Arrest
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : सीआईए स्टॉफ सफीदों ने 8.20 ग्राम हेरोईन (चिट्टा) सहित युवक को काबू किया है। सीआईए स्टॉफ सफीदों के ईचांर्ज राधेश्याम ने बताया कि उनकी एक टीम अपराध रोकथाम हेतु नई अनाज मण्डी सफीदों बाईपास पर मौजुद थी। इसी दौरान मुखबिर खास ने सूचना दी कि दीपक उर्फ दीप निवासी खेडा-खेमावती नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है जो अपने घर के नजदीक पेड के नीचे किसी ग्राहक को नशीला पदार्थ बेचने कि फिराक में है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तुरंत बताए गए स्थान पर पहुंची तो एक युवक बताए गए हुलिया अनुसार दिखाई दिया जो पुलिस पार्टी को देखकर तेज-तेज कदमों से चलने लगा। तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को काबू करके नाम-पता पूछा तो उसने अपना नाम दीपक उर्फ दीप निवासी खेडा-खेमावती बताया। नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी कि पहनी हुई पेंट की जेब में एक पोलिथीन में 8.20 ग्राम हेरोईन (चिट्टा) बरामद हुआ। बरामद नशीले पदार्थ को नियमानुसार सील करके कब्जा पुलिस में लिया गया तथा आरोपी के खिलाफ थाना सदर सफीदों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Loading