सिवानामाल में 3 एकड़ गेहूं व 29 एकड़ फाने जलकर राख

109
wheat crop loss

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : उपमंडल के गांव सिवानामाल के खेतों में कंबाइन से चिंगारी निकालने के बाद 3 एकड़ गेहूं व 29 एकड़ फाने जलकर राख हो गए। आगजनी का पता लगने के बाद किसान गांव से करीब 7 से 8 ट्रैक्टर के पीछे हैरो जोड़कर के पहुंचे और खेतों के चारों तरफ जमीन की जोताई की। किसानों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पाकर दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस आगजनी में रामचंद्र के 1 एकड़ गेहूं व करीब 4 एकड़ फानों, जग्गी के 8 एकड़ फाने, राजा के डेढ़ एकड़ फाने, नेसु के 6 एकड़ फाने, रामफल पंडित के 1 एकड़ गेहूं एवं 11 एकड़ फाने, गांव राणा खेड़ी निवासी कुलदीप की एक एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

Loading