बाइक सवार बदमाशों ने छीना iPhone 17, अमेरिकन एक्सप्रेस के कर्मचारी को झपटमारी में आई चोट

6
Gurugram Mobile Snatching

गुरुग्राम। शहर के सेक्टर-29 में बाइक सवार दो युवकों ने दिनदहाड़े मोबाइल झपटमारी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने अमेरिकन एक्सप्रेस कंपनी में सीनियर कस्टमर केयर प्रोफेशनल के पद पर कार्यरत वैभव वर्मा का एप्पल आईफोन 17 छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के दौरान झपटमारी में वैभव को चोट भी आई।

दोस्तों का इंतजार करते समय हुई वारदात

वैभव वर्मा सेक्टर-29 में जगुआर वाइन्स के पास अपने दोस्तों का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान वह मोबाइल फोन पर बात कर रहे थे। तभी बाइक पर सवार होकर दो युवक वहां पहुंचे। दोनों ने हेलमेट पहन रखे थे। आरोप है कि बाइक सवार युवकों ने अचानक उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया और तेजी से फरार हो गए।

मोबाइल में था निजी और कंपनी से जुड़ा डेटा

वैभव के अनुसार, छीने गए आईफोन 17 में उनका निजी और पेशेवर डेटा मौजूद है। उन्हें आशंका है कि मोबाइल में मौजूद महत्वपूर्ण जानकारी का दुरुपयोग किया जा सकता है। इसी वजह से उन्होंने मोबाइल की बरामदगी और आरोपियों की पहचान जल्द करने की मांग की है।

CCTV फुटेज खंगालने की अपील

वैभव वर्मा ने पुलिस से जगुआर वाइन्स, हुडा जिमखाना क्लब, आसपास की दुकानों और सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांचने की अपील की है। उनका मानना है कि इन कैमरों की रिकॉर्डिंग से बाइक सवार आरोपियों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने में मदद मिल सकती है।

Loading