गुरुग्राम। जिले में बुधवार को जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक आयोजित की जा रही है। सिविल लाइंस स्थित स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हॉल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में बैठक चल रही है। इसमें नागरिकों की विभिन्न समस्याओं और शिकायतों पर सुनवाई की जा रही है।
15 शिकायतों पर होगी सुनवाई
बैठक में कुल 15 शिकायतों को सुनवाई के लिए रखा गया है। मुख्यमंत्री संबंधित विभागों के अधिकारियों से शिकायतों की जानकारी लेकर उनके समाधान के संबंध में निर्देश दे रहे हैं। बैठक का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई कर उनका समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करना है।
कैबिनेट मंत्री और विधायक भी मौजूद
बैठक में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा और सोहना विधायक तेजपाल तंवर भी मौजूद हैं। इसके अलावा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों ने भी बैठक में भाग लिया है।
अधिकारियों को शिकायतों पर कार्रवाई की जिम्मेदारी
बैठक में अलग-अलग विभागों से जुड़ी जनसमस्याओं पर चर्चा की जा रही है। संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में शिकायतों की स्थिति और उनके समाधान को लेकर जानकारी ली जा रही है। अब यह देखना होगा कि 15 शिकायतों में से कितने मामलों का मौके पर निपटारा होता है और कितने मामलों में आगे कार्रवाई के निर्देश दिए जाते हैं।
![]()











