अनुबंधित विद्युत कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन 17 जुलाई को बिजली मंत्री आवास घेराव की दी चेतावनी

1
Haryana Electricity
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा की सफीदों इकाई ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। सफीदों बिजली बोर्ड के प्रांगण में सभी इक्कठे होकर 17 जुलाई को अंबाला में बिजली मंत्री के आवास का घेराव करने की चेतावनी दी। इस संबंध में कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की गई है। संघ पदाधिकारियों का कहना है कि लंबे समय से विभिन्न मांगों को लेकर सरकार और विभाग के समक्ष आवाज उठाई जा रही है। लेकिन अभी तक संतोषजनक समाधान नहीं हुआ है। इसी के चलते प्रदेशभर के अनुबंधित बिजली कर्मचारी एकजुट होकर प्रदर्शन करेंगे। संघ ने दावा किया कि कर्मचारियों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा मांगों के समाधान तक संघर्ष जारी रहेगा।

Loading