ग्राम हेरोइन (स्मैक) सहित एक गिरफ्तार

4
Heroin
सफीदों (एस• के• मित्तल) : एचएसएनसीबी यूनिट ने एक आरोपी को 11.32 ग्राम अवैध हेरोइन (स्मैक) सहित गिरफ्तार किया है। थाना सदर सफीदों के प्रभारी राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एचएसएनसीबी यूनिट करनाल के उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार अपनी टीम सहित नशीले पदार्थों की रोकथाम एवं तस्करों की धरपकड़ के लिए गश्त एवं जांच कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक विश्वसनीय गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गांव मलिकपुर निवासी प्रगट सिंह अपने घर से हेरोइन (स्मैक) बेचने का अवैध कारोबार कर रहा है तथा उसने अपने घर में नशीला पदार्थ छिपा रखा है। सूचना के आधार पर तुरंत मौके पर दबिस देकर तलाशी ली तो आरोपी के घर के आंगन में तख्त पर बिछी दरी के नीचे से एक पारदर्शी पन्नी में 11.32 ग्राम हेरोइन (स्मैक) बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध थाना सदर सफीदों में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(B) के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

Loading