हिंदी दिवस पर महाविद्यालय में हुआ प्रतियोगिताओं का आयोजन

4
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : राजकीय महाविद्यालय सफीदों के हिंदी विभाग द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सविता पुनिया ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कविता पाठ, भाषण एवं नृत्य प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में बी.ए. की विद्यार्थी लक्की ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता स्थान प्राप्त किया। अन्य प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। वक्ताओं ने हिंदी भाषा के महत्व, उसकी समृद्ध साहित्यिक परंपरा तथा राष्ट्र की सांस्कृतिक पहचान में हिंदी की भूमिका पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग एवं प्रचार-प्रसार के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागी बच्चों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उप प्राचार्य डॉ. सरला सहरावत, रजिस्ट्रार डॉ. जयविंदर शास्त्री, रीनू देवी, डॉ. मंजू, डॉ. रुचि भारद्वाज, डा. सुनील देवी, अक्षय, डॉ. राजेश, डॉ. शील, विनीत खट्टकड़, डा. अनिल, डॉ. शंकर व अमित विशेष रूप से मौजूद रहे।

Loading