13 बोतल देशी शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

13
illegal liquor

दुकान के पास खुलेआम बेच रहा था शराब

आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज

जींद : अलेवा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 13 बोतल देशी शराब सहित काबू किया है। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक आत्माराम ने बताया कि पुलिस टीम उपनिरीक्षक सुरेश कुमार के नेतृत्व में गश्त के दौरान मेन चौक अलेवा में मौजूद थी।
इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दीपक निवासी खांडा अवैध शराब बेचने का धंधा करता है और गांव खांडा की बाल्मीकि चौपाल के पास स्थित दुकान के साइड में सरेआम शराब बेच रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी।
मौके पर एक युवक मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के अनुसार गत्ता पेटी में अवैध शराब बेचता मिला। पुलिस को देखकर वह तेज कदमों से जाने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने उसे तुरंत काबू कर लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान दीपक निवासी खांडा के रूप में बताई।
तलाशी लेने पर उसके कब्जे से गत्ता पेटी में रखी 13 बोतल मार्का क्लब माल्टा देशी शराब बरामद हुई। आरोपी शराब से संबंधित कोई वैध लाइसेंस पेश नहीं कर सका। पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर सील कर दिया। इस संबंध में थाना अलेवा में आरोपी के खिलाफ धारा 61-4-2020 न्यू आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Loading